‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर जगन्नाथपुर में कांग्रेस की बैठक
संतोष वर्मा
चाईबासाः ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष सह माननीय विधायक सोनाराम सिंकु जी के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोरायबुरू ने की। जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास जी को कांग्रेसियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को 7 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पैदल मार्च कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की जानकारी दी गई।
इसके अलावा 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर जनसंपर्क, पदयात्रा, साइकिल रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। वहीं 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची के सत्यापन एवं जागरूकता अभियान को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में BLA एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को ‘वोट रक्षक’ के रूप में सक्रिय कर प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी एवं सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर सूरज मुखी, आफताब आलम, आबिद हुसैन, विक्रम हेंब्रम, इकबाल अहमद, मकरध्वज सरदार, मुजाहिद हुसैन, सोमनाथ सिंकु, गुलजार अंसारी, मथुरा लागुरी, दिनेश प्रधान, हरीश चन्द्र पान, रंजन गोप, क्रांति तिरिया, राजू हेंब्रम, सरफराज आलम, बबलू गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, सनातन सिंकु, कमल किशोर बोबोंगा, बुधराम सिंकु, शैलेन्द्र हेस्सा, पोरेन हाइबुरु, शाहरुख अली, संतोष मुंडा, जग्गू केराई, आनंद सिंकु सहित महिलाओं में सावित्री जेराई, मेजों पिंगुआ, लक्ष्मी केराई, लक्ष्मी तियु, कमला जेराई आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

