लौह अयस्क की ढुलाई करने वाली भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीण सड़क पर होने से ग्रामीण जनता में सेल कम्पनी के प्रति भारी आक्रोश
सेल कम्पनी से लौह अयस्क ढुलाई करने वाले बड़े एवं भारी वाहनों के परिचालन से मीना बाजार पोंगा सड़क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिख रहा
कार्यपालक अभियंता ने उपायुक्त को लिखा पत्र,संवेदक भी की शिकायत
सेल कंपनी से ढुलाई करने वाले हाइवा ट्रक 30 टन लौह अयस्क की ढुलाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण सड़क 10 से 12 टन की क्षमता पर सड़क निर्माण किया जाता है
संतोष वर्मा
चाईबासाःसेल कम्पनी से लौह अयस्क ढुलाई करने वाले बड़े एवं भारी वाहनों के परिचालन से मीना बाजार पोंगा सड़क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिख रहा है. सेल कंपनी से ढुलाई करने वाले हाइवा ट्रक 30 टन लौह अयस्क की ढुलाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण सड़क 10 से 12 टन की क्षमता पर सड़क निर्माण किया जाता है. इस सम्बन्ध में संवेदक विजय शंकर मिश्रा ने लिखित जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग को दे दी है. सड़क निर्माण कार्य विगत चार वर्ष पूर्व ही पूर्ण किया जा चुका है, pmgsy के guide lines के अनुसार 5 साल सड़क का मेंटेनेंस करने की जिम्मेदारी संवेदक की है, लेकिन सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी सेल कम्पनी के ट्रांसपोर्टर पर बनती है. इस सम्बन्ध में कार्यपालक अभियंता विशाल खलखो ने उपायुक्त को पत्र के द्वारा जानकारी दे दी है. सूत्रों के अनुसार संवेदक सेल कम्पनी पर लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं, वहीँ विभाग से भी कार्रवाई करने का मांग करेंगे. एक साल पूर्व में भी ऐसी ही भारी वाहनों का परिचालन हो रहा था, जिस पर विरोध जताया गया था.



