कांग्रेसी नेता रितेश तामसोय को पितृशोक

 कांग्रेसी नेता रितेश तामसोय को पितृशोक



कांग्रेसी, भाजपाई व झामुमो समेत मानकी, मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि व रिश्तेदारों ने दी श्रद्धांजलि



संतोष वर्मा

चाईबासा : कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय के वयोवृद्ध पिता जगन्नाथ तामसोय की रविवार तड़के 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पैतृक गांव मझगांव प्रखंड के बलियापदा गांव में शोकाकुल माहौल में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। वह गांव के सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति थे। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मानकी, मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, रिश्तेदारों आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय जगन्नाथ तामसोय किसान थे और अपने पीछे एक बेटा रितेश तामसोय व चार बेटियां छोड़ गये। स्वर्गीय जगन्नाथ तामसोय मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में वह बढ़-चढ़कर सहयोग करते थे। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतनु राय भी मौजूद रहे। 

ये रहे मौजूद थे

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, कांग्रेस के इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिगुवा, उपाध्यक्ष कालीचरण बिरुवा, भरभरिया मानकी शेखर बिरुवा, पूर्व मुखिया नूतन बिरुवा, मझगांंव जिला परिषद (पुर्वी भाग) पुनम जेराई, 

मझगांव जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, कुमारडुंगी प्रखंड के  कांग्रेस अध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, मझगांव कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, कुमारडुंगी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम गागराई, विक्रम सुंडी, भाजपा नेता जगदीश चंद्र पिंगुवा, अनिल बुड़ीउली, सुभाष पाट पिंगुवा, पुरेंद्र हेंब्रम, 

अविनाश कोड़ाह, मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिन तामसोय, मझगांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश पाट पिंगुवा, संजय सोय, हो समाज महासभा के शेरसिंह बिरुवा, शिवकर बोयपाई, विशाल प्रधान, सुभाष नाग समेत विभिन्न गांवों के रिश्तेदार व सगे-संबंधी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post