लायंस क्लब ऑफ चाईबासा लावण्या द्वारा ‘ग्लो ग्लैम एंड ग्रेस’ कार्यक्रम का आयोजन
संतोष वर्मा
चाईबासाः लायंस क्लब ऑफ चाईबासा लावण्या की ओर से महिलाओं के लिए ‘ग्लो ग्लैम एंड ग्रेस’ नामक विशेष ब्यूटी एवं स्टाइलिंग वर्कशॉप का आयोजन 4 अक्टूबर को होटल सैफ्रॉन सूट्स में किया गया। शाम 4 बजे से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 50 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संपूर्ण समन्वय लायन प्रीति दोदराजका द्वारा किया गया। उनके साथ लायंस क्लब ऑफ चाईबासा लावण्या के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन लायन श्रद्धा गोयल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंशिका ब्यूटी पार्लर की ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी ओझा के स्वागत से हुई। इस अवसर पर लायन आरती मोदी एवं लायन ज्योति रूंग्टा द्वारा सोनी ओझा का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। सोनी ओझा ने महिलाओं को त्वचा की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए दैनिक स्किन केयर रूटीन, अपनी त्वचा के प्रकार एवं टोन के अनुसार सही उत्पादों का चयन तथा मौसम के अनुसार त्वचा की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बालों की देखभाल एवं हेयर फॉल से बचाव के लिए भी उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही घर पर उपलब्ध सामान्य चीजों से किए जा सकने वाले कई उपयोगी ब्यूटी टिप्स भी साझा किए, विशेषकर किसी कार्यक्रम या बाहर जाने से पहले त्वचा एवं बालों की बेहतर देखभाल कैसे की जाए, इसकी जानकारी दी।कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं संवादात्मक बनाने के लिए इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं एवं सौंदर्य संबंधी प्रश्न पूछे और सोनी ओझा ने उनके समाधान एवं सुझाव दिए।वर्कशॉप में साड़ी ड्रेपिंग एवं स्टाइलिंग का विशेष सत्र भी आकर्षण का केंद्र रहा। सोनी ओझा ने लगभग 8–9 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने एवं स्टाइल करने के तरीके बताए। इनमें लहंगे के ऊपर साड़ी ड्रेप करने का तरीका भी शामिल था, जो आगामी त्योहार एवं शादी के सीजन के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा।
कार्यक्रम के दौरान होटल सैफ्रॉन सूट्स की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक रहा और सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम के समापन पर PST टीम की ओर से सोनी ओझा को उनके बहुमूल्य सहयोग एवं शानदार सेशन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सचिव लायन वरिशा दोदराजका एवं कोषाध्यक्ष लायन प्रीति दोदराजका द्वारा सोनी ओझा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ऑफ चाईबासा लावण्या की ओर से सोनी ओझा के प्रति उनके सहयोग, समय एवं उपयोगी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।


