झामुमो नेता विकास गोप की सड़क हादसे में मौत, झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने जताया गहरा शोक
चाईबासा : झारखंड युवा मोर्चा के नोवामुंडी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विकास गोप का आज सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाली घटना है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। यह जानकारी आज
झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री लागुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गोप गत दिनांक 22 सितम्बर 2026 को बड़बील से अपने आवास सियालजोड़ा आने के क्रम में जामपानी गांव के पास दो मोटर साइकिल आपस में भिड़ंत होने से विकास गोप को गंभीर छोटेन लगी. जिसकी इलाज हेतु उड़ीसा राज्य के कट्टक में इलाज़रात थे. किन्तु गत 04 अक्टूबर 2026 को उनकी मृत्यु हो गई. जिसकी पोस्ट मार्टम के बाद आज शाम 05 उनके निवास स्थान सियालजोड़ा गांव में सामाजिक रीति रिवाज़ के तहत उनकी पार्तिक शरीर अंतिम संस्कार किया गया. श्री लागुरी ने विकास गोप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विकास गोप एक सक्रिय, मिलनसार एवं समर्पित युवा साथी थे। उनके असामयिक निधन से हम सभी स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, बृन्दावन गोप, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, झामुमो नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम समेत कई झामुमो कार्यकर्ता शामिल है.
