झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति का हुआ विस्तार, सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी गणेश महाली बने सदस्य


न्यूज़ डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन के बाद केन्द्रीय समिति का विस्तार किया है। इस विस्तार में 35 नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें राज्य के विभिन्न जिलों के नेता शामिल हैं।

दुमका से बबलू सिंह, पाकुड़ से मिथिलेश घोष, साहेबगंज से ताला मराण्डी, बोकारो से विजय रजवार, बी० के० चौधरी और इकबाल अहमद शामिल हैं। धनबाद से गुरुचरण बास्की, मो० तस्लीम अंसारी और देवेन्द्र नाथ मंडल, गिरिडीह से केदार हाजरा और सुमित कुमार, हजारीबाग से यासीन खान, कोडरमा से तारिणी प्रसाद और रांची-सिमडेगा से अन्तु तिर्की, समनूर मंसूरी तथा हेमलाल मेहता को समिति में जगह मिली है।

इसके अलावा सरायकेला-खरसावाँ के गणेश महली, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो और ओम प्रकाश लायेक को भी केन्द्रीय समिति में शामिल किया गया है। महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

जिले के कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर खुशी की लहर है। विशेष रूप से सरायकेला-खरसावाँ में गणेश महाली के चयन को लेकर खुशी का माहौल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post