जापान रवाना हुआ इंटरनेशनल तीरंदाज विजय सुंडी

जापान रवाना हुआ इंटरनेशनल तीरंदाज विजय सुंडी



प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू का भी हुआ सेलेक्शन



संतोष वर्मा

चाईबासा : अंतरराष्ट्रीय रिकर्व  तीरंदाज विजय सुंडी बैंकॉक व चेक गणराज्य के बाद अब जापान में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। चाईबासा के उदीयमान तीरंदाज विजय सुंडी का चयन जापान में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिये गठित 22 सदस्यीय तीरंदाजी टीम में किया गया है। इसके अलावे उनके तीरंदाजी कोच महर्षि महेंद्र सिंकू का चयन भी जापान जानेवाली कोच टीम में हुआ है। दोनों मंगलवार शाम  भारतीय टीम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से जापान की राजधानी टोक्यो के लिये रवाना हुए। ज्ञात रहे एशियन पैरा गेम्स 7 से 14 अक्टूबर तक जापान के कुरोबे शहर में आयोजित हो रहा है जहां दुनियाभर के चुनिंदे तीरंदाज अपनी चुनौती पेश करेंगे। ज्ञात रहे, विजय सुंडी ने इसके पहले एशिया के बैंकॉक तथा यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सिरीज-2026 की विभिन्न स्पर्धाओं में दो गोल्ड व एक कांस्य पदक जीते थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post