स्वर्गीय तृषा सिंह के द्वादशा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु

 स्वर्गीय तृषा सिंह के द्वादशा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु

संतोष वर्मा

चाईबासा : जगन्नाथपुर के विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर आयोजित उनकी दिवंगत पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के द्वादशा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में वे और पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post