स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मानसिक बीमारी से ग्रस्त, अविलंब इलाज की जरूरत - बिर सिंह बिरुली

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मानसिक बीमारी से ग्रस्त, अविलंब इलाज की जरूरत - बिर सिंह बिरुली

संतोष वर्मा

Chaibasa ःजमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विवादित ब्यान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ, पश्चिमी सिंहभूम के सचिव बिर सिंह बिरुली ने कहा स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है, अविलंब इलाज की जरूरत है। मानसिक दिवालिया के कारण ही  झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार अब दूसरे राज्यों का रुख कर रही है । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी केरल, बेंगलुरु समेत दक्षिण भारत के राज्यों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को झारखंड लाने की तैयारी में है। जरूरत के अनुसार एक विशेषज्ञ डॉक्टर को ₹3 लाख तक मासिक वेतन देने की तैयार है। झारखंड की व्यवस्था और यहां के डॉक्टरों को अनदेखी कर बाहरियों पर मेहरबान है अंसारी जी। वर्तमान में यहां की स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल है।ऊपर से नीचे तक कमिशन का खेल चल रहा है। जिला के अस्पतालों में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज रोज मर रहे है। 

स्वास्थ्य मंत्री को चाहिए कि स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की बहाली कर कमी को पूरी करनी चाहिए।  पूर्व में वैसे ही सभी नियुक्तियों में बाहरी लोगों को अवैध तरीके से बहाल कर झारखंड की डेमोक्रेसी को बदल दिया गया है। अखिल भारतीय परिसंघ पश्चिमी सिंहभूम इसकी कड़ी निंदा करती है। यदि स्वास्थ्य मंत्री ऐसा करते है तो उनके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सरकार का फोकस सिर्फ नए भवन और मशीनों, उपक्रमों के कमिशन पर है। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, आधुनिक जांच सुविधाओं और बेहतर व तेज इलाज की व्यवस्था मजबूत करने पर होनी चाहिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post