बंद पड़ी खिरवाल माइंस से लौह अयस्क चोरी, तीन हाइवा छोड़ आरोपित फरार, वन विभाग ने शाहबाज अंसारी समेत उसके साथियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक्री दर्ज की है

 बंद पड़ी खिरवाल माइंस से लौह अयस्क चोरी, तीन हाइवा छोड़ आरोपित फरार, वन विभाग ने शाहबाज अंसारी समेत उसके साथियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है



बंद खदान को बना डाला 'लूट का अड्डा'! जोजो कैंप में 39,984 सीएफटी लौह अयस्क की अवैध खुदाई 

रात के अंधेरे में जेसीबी-पोकलेन से खनन, तीन हाइवा रास्ते में खाली कर भागे कथित माफिया

टाटा स्टील के लीज क्षेत्र से सटे एमएन घोष हाटिंग के समीप जोजो कैंप स्थित वर्षों से बंद खिरवाल माइंस में रविवार देर रात बड़े पैमाने पर लौह अयस्क चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप

संतोष वर्मा

चाईबासाः टाटा स्टील के लीज क्षेत्र से सटे एमएन घोष हाटिंग के समीप जोजो कैंप स्थित वर्षों से बंद खिरवाल माइंस से रविवार देर रात 39,984 सीएफटी लौह अयस्क चोरी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के साथ मौके पर पहुंच टीम को देखते ही आरोपी तीन हाइवा में लदा लौह अयस्क रास्ते में गिरा‌कर फरार हो गए ।सोमवार को वन विभाग की टीम ने खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया। फोरेस्टर आलोक महतो के अनुसार, लीज का नवीकरण नहीं होने के कारण खिरवाल, माइंस बंद है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से रात के अंधेरे में खदान से लौह अयस्क निकालकर ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम ने खदान में हुई खुदाई की मापी कर चोरी किए गए अयस्क की मात्रा का आकलन किया। मौके पर 112 फीट लंबी, 21 फीट चौड़ी और 17 फीट गहरी खुदाई मिली।इसके आधार पर 39,984 सीएफटी लौह अयस्क निकाले जाने का अनुमान लगाया गया है। वन विभाग ने शाहबाज अंसारी समेत उसके साथियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक्री दर्ज की है। खुदाई में प्रयुक्त पोकलेन मशीन जोजो कैंप मुख्य सड़क किनारे खड़ी मिली।

विभाग के अनुसार, इससे पहले भी इसी स्थान से करीब 20 हजार टन लौह अयस्क चोरी की शिकायत सामने आ चुकी है। रघुनाथ मुंडा की लिखित शिकायत के आधार पर जिला वन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।इस सबंध में फोरस्टर आलोक कुमार महतो से पुछे जाने पर कहा गया वन अधिनियम के तहत शहबाज अंसारी के बिरूद्व नामजद प्राथमिकी दर्ज चिया गया है और शहबाज अंसारी के साथ इस कार्य में शामिल और कौन कौन है इसकी जांच चल रही है,जांच पुरी होने पर मामले की पुरी जानकारी दी जायेगी.उन्होनें कहा वन विभाग द्वारा किया गया प्राथमिकी दर्ज सिधे न्यायलय भेजा गया है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post