कॉंग्रेस को मिल गया 24 कैरेट का सोना, पश्चिमी सिंहभूम जिला में कई साल के बाद जिले में कांग्रेस का ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन कार्यकर्म देखने को मिला
बागुन सुमरुई और विजय सिंह सोय के दौर के कांग्रेस की याद ताजा कर रही है नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु
चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में कई साल के बाद कांग्रेस का ऐतिहासिक धरना कार्यकर्म देखने को मिला, ये सब सोनाराम सिंकू के जिला अध्यक्ष बनते ही देखने को मिला है। ऐसा लग रहा है कि बागुन सुमरुई और विजय सिंह सोय के दौर के कांग्रेस की याद ताजा कर रही है। सोनाराम सिंकू जिला का कमान संभालते ही जिले में गुटबाजी खत्म हो गई है। पुरानी कांग्रेसी दोबारा अपने घर में आने की तैयारी कर रहे हैं। अचानक से मृत हो चुकी जिला कांग्रेस में जान आ गई है। सोनाराम सिंकू के नेतृत्व में पहले जिले का धरना में भारी भीड़ देखने को मिला है। युवा और बुजुर्ग दोनों ही सोनाराम सिंकु को जिला अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।
सोनाराम राम सिंकु ने अपने कार्यकलाप से 24 कैरेट का सोना होने को साबित कर दिया है। ज्ञात हो की कॉंग्रेस को मिल गया 24 कैरेट का सोना, पिछले दिनों जिला अध्यक्ष के भव्य स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम से कॉंग्रेस का पुनर्जन्म जैसा दृश्य चाईबासा में देखने को मिला। दिल्ली में बैठे कॉंग्रेस के थिंक टैंक नेताओं ने झारखण्ड में अपनी सांगठनिक ढांचा को ठीक करने में अपनी कोशिश शुरू कर दी है। विशेष रूप से कोल्हान में अपनी जमीन तैयार करने के उद्देश्य से कोल्हान के एक मात्र हो समुदाय के जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को जिला का कमान सौंप दिया है।

