55वीं काली पूजा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने की तैयारी तेज
अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर मंथन
संतोष वर्मा
चाईबासा : चाईबासा की आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा के 55वें वर्ष के आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को आमला टोला स्थित समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। काली पूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा की रूपरेखा, पंडाल एवं आकर्षक सजावट, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए आयोजन को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर मंथन किया।अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने कहा कि आमला टोला की काली पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि चाईबासा की समृद्ध सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की विशिष्ट पहचान है। 55वें वर्ष का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहभागिता के साथ यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए समिति स्तर से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति के सदस्यों ने एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं सामूहिक सहभागिता के साथ 55वीं काली पूजा को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।बैठक में समिति के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, रमेश खिरवाल, सलाहकार विनय कुमार ठाकुर, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक खिरवाल, गौतम सरकार, लखन महतो, अनूप मुखर्जी, रौशन कुमार, अभिषेक मिश्रा, आलोक मजूमदार, मो. निजाम, दिलीप राम, नारायण पड़िया, दीपक शर्मा, रतन डे, महेश रूंगटा, मनोज जोशी, संतोष सिंघानिया, संदीप भवसार, दिलीप अग्रवाल, मानस घोष, रौनक सिन्हा, मोनू ठाकुर, किशोर ठक्कर, अनुज चौधरी, आनंद गोप, जितेन्द्र सिन्हा, मिथिलेश झा, राजा सिन्हा, अजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

