पश्चिमी सिंहभूम जिले टोंटो में जमीन विवाद को लेकर रिस्ते का कत्ल थमने का नाम नहीं, एक ही परिवार के 3 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 2 गिरफ्तार
चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर रिस्ते का कत्ल थमने का नाम नहीं है, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शवों के साथ खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की। मालुम हो की पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद किए हैं। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
हत्या कर शव को छिपा दिया
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को रमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाना में लिखित सूचना दी थी कि केन्जरा टोला तारोबबुरू निवासी उनके परिवार के तीन सदस्य लापता हैं और आशंका है कि अज्ञात अपराधियों ने जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या कर शव को छिपा दिया है।सूचना में मृतकों के रूप में राजिन दोरायबुरू (करीब 40 वर्ष), उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (करीब 38 वर्ष) और राजिन के पिता काण्डे दोरायबुरू (करीब 72 वर्ष) का उल्लेख किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंटो थाना में कांड संख्या 19/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 को धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।
एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई टीम
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की गतिविधियों और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
