Saraikela News: 10 माह से वेतन नहीं मिलने पर सहियाओं ने दी हड़ताल की चेतावनी


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की लगभग 200 स्वास्थ्य सहियाओं ने पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न प्रखंडों से पहुंची सहियाओं ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।

ज्ञापन में सहियाओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन पिछले 10 महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।

सहियाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 10 जुलाई तक उनका बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो जिले की सभी सहियाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं और विभिन्न सरकारी कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post