खप्परसाई में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को, मानकी मुंडा संघ को किया गया आमंत्रित
संतोष वर्मा
Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा के ग्राम खप्परसाई में आगामी 19 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक सुबह 10:00 बजे से ग्राम खप्परसाई में शुरू होगी।
बैठक के आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों की ओर से 'मानकी मुंडा संघ, कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति, चाईबासा' को एक लिखित आवेदन सौंपकर बैठक में आमंत्रित किया गया है। संघ के पदाधिकारियों को यह आमंत्रण पत्र प्राप्त करा दिया गया है।
ग्रामवासियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गांव में विभिन्न प्रकार की स्थानीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करने और उनके स्थायी समाधान हेतु इस विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने मानकी मुंडा संघ के पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस बैठक में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें और उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संघ के आगमन और सहयोग से गांव की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सकेगा।
