उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में REO, NH, DTO, PHED, RCD एवं DLAO विभागों की हुई संयुक्त समीक्षा बैठक

 उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में REO, NH, DTO, PHED, RCD एवं DLAO विभागों की हुई संयुक्त समीक्षा बैठक



उपायुक्त ने जिले में हिट एंड रन की घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया

santosh verma


Chaibasa ःजिला उपायुक्त की अध्यक्षता में REO, NH, DTO, PHED,ज RCD एवं DLAO विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, अधोसंरचना विकास एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगतिज की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हिट एंड रन की घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं अनुपयोगी स्पीड ब्रेकरों को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर साइनेज एवं रिफ्लेक्टर लगाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे सिविल कोर्ट, स्कूल-कॉलेज, सदर अस्पताल, आईटीआई, डीसी कार्यालय सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त सभी पेड़ों एवं बिजली पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में संबंधित विभागों को सड़कों के गड्ढों को अविलंब भरने तथा सूखे पेड़-पौधों की छंटाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सड़क मार्गों की नियमित देखरेख एवं रखरखाव से आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्धझ कराई जा सकती है।

समीक्षा के दौरान NH, REO एवं RCD विभागों द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओंझ की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण के उपरांत रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वन भूमि एवं जीएम लैंड से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पुरानी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post