चाईबासाग नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की मंगला हाट में सफाई और व्यवस्था की पहल

चाईबासाग नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की मंगला हाट में सफाई और व्यवस्था की पहल



santosh verma

Chaibasaःनगर परिषद चाईबासा के माननीय अध्यक्ष नितिन प्रकाश के द्वारा वार्ड संख्या 5 अवस्थित मंगल हाट में साफ सफाई, पेयजल, शौचालय,लाइट एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपाध्यक्ष विकाश शर्मा , कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषिनी मुर्मू ,वार्ड पार्षद श्रीमती अनुराधा कुमारी और नगर परिषद के अधिकारियों की उपस्थिति में खुदरा दुकानदार संघ एवं बाजार समिति के प्रतिनिधियों तथा संबंधित ठेकेदार की उपस्थिति में बैठक किया गया। बैठक में सभी बाजार समिति तथा खुदरा दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मंगला हाट में साफ सफाई एवं व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा। अध्यक्ष नितीन प्रकाश द्वारा संबंधित ठेकेदार से सभी बिंदुओं पर कारण पृच्छा की गई एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर कड़े शब्दों में महत्वपूर्ण निर्देश दिए, संबंधित ठेकेदार को 10 दिनों के अंदर में मंगल हाट परिसर के पूर्ण साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया साथ ही एग्रीमेंट की छाया प्रति दुकानदार संघ को उपलब्ध कराने को कहा एवं ठेकेदार के प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश दिया की एग्रीमेंट मे तय शुल्क से ज़्यादा नहीं लिया जाए 

 साथ ही सभी विक्रेतागणों को अपने दुकान में डस्टबिन रखने तथा दुकान बंद करते समय डस्टबिन का जमा कचरा प्रतिदिन जोड़ा तालाब के पास रखे जाने वाले डस्टबिन में डालने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद श्रीमती अनुराधा कुमारी द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देने का अनुरोध किया गया।

बैठक में भाग लेने वाले राजस्व पदाधिकारी को सोमवार दिनांक 18 मई को मंगल हाट परिसर में स्पेशल कैंप लगाकर नए ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा बने हुए पुराने ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल करने हेतु निर्देश दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post