चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के सक्रिय सदस्य एवं समर्पित कार्यकर्ता परगना सोय के आकस्मिक निधन से संगठन एवं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परगना सोय एक जुझारू, मिलनसार एवं सामाजिक भावना से ओत-प्रोत व्यक्ति थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गरीब, आदिवासी एवं वंचित समाज की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्षशील सोच हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।
जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि परगना सोय का असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झामुमो परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। समाज और संगठन के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, सह सचिव बिश्वनाथ बाड़ा, अर्जुन बानरा, मंगल तुबीद, मुन्ना सुंडी, सतीश देवगम, प्रेम मुंडरी, अकबर खान, मो. इक़बाल अहमद, राजनारायण तुबीद, मन्नाराम कुदादा, दोफेदार हेस्सा, देवेंद्रनाथ बारी, वाशिम अकरम, राहुल तिवारी, महेंद्र तिरिया ‘मंटू’, अशोक दास, अनिल लकड़ा, तुराम बिरुली, सुशील गोप, शेखर बारीक, अलोक अजय टोपनो, डिम्बू तिउ, वृन्दावन गोप एवं राघवेन्द्र सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
झामुमो परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।
