शहर के विभिन्न क्षेत्र में चला नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश का प्रचार अभियान

 शहर के विभिन्न क्षेत्र में चला नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश का प्रचार अभियान



कहा चाईबासा के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराता हूँःनितिन प्रकाश



संतोष वर्मा

Chaibasaः चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश (चुनाव चिन्ह: चूड़ियाँ, क्रम संख्या 3) ने आज अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के प्रमुख क्षेत्रों — सदर बाजार, जेल रोड, काली मंदिर क्षेत्र, कोर्ट परिसर सहित विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर संपर्क कर की।जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों का अपार स्नेह एवं समर्थन देखने को मिला, जिसने पूरे अभियान को ऊर्जा एवं विश्वास से भर दिया।

इस अवसर पर नितिन प्रकाश ने कहा कि “आप सभी का स्नेह और विश्वास देखकर मेरा हौसला चार गुना बढ़ गया है। यह समर्थन मेरे लिए प्रेरणा है, और मैं चाईबासा के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराता हूँ।” उन्होंने सभी नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

पदयात्रा का आयोजन

जनसमर्थन को और व्यापक बनाने हेतु दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे, घंटा घर के समीप स्थित चुनावी कार्यालय से समर्थकों के साथ एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।

सभी सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लोकतांत्रिक आयोजन को अपनी गरिमामयी सहभागिता से ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post