भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के नेतृत्व में शहर में भव्य नगर भ्रमण रैली निकाल किया शक्ती प्रदर्शन

 भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के नेतृत्व में शहर में भव्य नगर भ्रमण रैली निकाल किया शक्ती प्रदर्शन



संतोष वर्मा

Chaibasa: नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को चाईबासा नगर में भव्य नगर भ्रमण सह समर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन शामिल हुए। रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर समर्थकों ने इसे परिवर्तन और विकास के समर्थन का संकेत बताया। रैली खिरवाल धर्मशाला से शुरू होकर मंगला हाट, रतनलाल पेट्रोल पंप चौक, शहीद पार्क चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची। इसके बाद जुलूस कपड़ा पट्टी मार्ग से गुजरते हुए पुनः खिरवाल धर्मशाला पहुंचा, जहां आम सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रत्याशी ने भगवान बिरसा मुंडा, स्वर्गीय राधे सुम्बुरुई, शहीद राम भगवान केरकेटा तथा रविंद्र भवन स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मार्ग में स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की गई। रैली के दौरान समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और क्रम संख्या 6, बिस्किट छाप पर मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जे बी तुबिद, गुरु चरण नायक, जवाहरलाल बानरा, संजय पांडे (पूर्व जिला अध्यक्ष), मनीष राम, शुरू नंदी, सतीष पुरी, राकेश पोद्दार (नगर अध्यक्ष), राकेश शर्मा, रामानुजड शर्मा, मुकेश सिंह, बिरजू रजक, सुशील साव, वीरेंद्र कुमार गुल्लू, हेमंत केसरी, पवन शर्मा, अक्षय खत्री, दुर्गावती बोयपाई, रूपा दास, मृदुला निषाद सहित सभी वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



सभा को संबोधित करते हुए मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री), गीता कोड़ा (पूर्व सांसद), बड़कुवर गागराई, गीता बालमुचू (जिला अध्यक्ष) और रमेश खिरवाल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नगर के विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। रमेश खिरवाल ने कहा कि उन्हें मिले जनसमर्थन से उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है और वे सेवा तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।रैली शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post