जे. एस.एस.सी. की परीक्षा में चयन होने पर रौनियार वैश्य संघ ने किया रानी गुप्ता को सम्मानित

जे. एस.एस.सी. की परीक्षा में  चयन होने पर रौनियार वैश्य संघ  ने किया रानी गुप्ता को  सम्मानित



चाईबासा: जे .एस. एस. सी. की परीक्षा में चाईबासा के गांधी टोला निवासी पदम प्रसाद गुप्ता की छोटी पुत्री रानी गुप्ता के चयन होने पर रौनियर वैश्य संघ (गुप्ता समाज) चाईबासा द्वारा उनके आवास में मोमेंटो व पुष्प गुच्छ प्रदान कर रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया। मौके पर संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि रानी गुप्ता ने रौनियर समाज एवं शहर  को अपनी उपलब्धि पर गौरान्वित किया है। वहीं उन्होंने रानी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की। रानी गुप्ता ने अपनी उपलब्धि पर कहा की  मेरा चयन JSSC परीक्षा के माध्यम से झारखंड सचिवालय, रांची के वित्त विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि माता-पिता एवं परिवारजनों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो सकी। कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। इस अवसर पर मुख्य रूप से रौनीयार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू ,मनीष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, ऊषा गुप्ता,  काली प्रसाद गुप्ता, रानी गुप्ता के पिता पदम प्रसाद गुप्ता, माता श्रीमती नीलिमा गुप्ता,के अलावा समाज के सदस्यगण के मौजूद थे। गौरतलब हैं कि इससे पूर्व रानी गुप्ता खूंटपानी अंचल में राजस्व उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत थी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post