मंत्री दीपक बिरुआ के आवासीय कार्यालय प्रांगण में झारखण्ड आंदोलन के महानायक राज्य निर्माता, बाबा दिशोम गुरु स्व: शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई
कहा बाबा का संघर्ष, बाबा का महान जीवन,बाबा की शिक्षा और आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय, स्वाभिमान और संघर्ष की राह पर प्रेरित करते रहेंगे
santosh verma
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के द्वारा चाईबासा सरनाडीह में मंत्री दीपक बिरुआ के आवासीय कार्यालय प्रांगण में झारखण्ड आंदोलन के महानायक राज्य निर्माता, बाबा दिशोम गुरु स्व: शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई और उन्हें नमन किया गया। बाबा का संघर्ष, बाबा का महान जीवन,बाबा की शिक्षा और आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय, स्वाभिमान और संघर्ष की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। यह बातें झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कही। श्री देवगम ने कहा कि शिबू सोरेन (11 जनवरी 1944 - 4 अगस्त 2025) झारखंड के एक प्रमुख आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे, जिन्हें "दिशोम गुरु" (राष्ट्र गुरु) के नाम से जाना जाता है।
जिन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री सोरेन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव राहुल आदित्य, दीपक प्रधान, मोहम्मद इकबाल अहमद, लवकिशोर पूर्ति, प्रेम मुंडरी, मोनिका बोईपाई, प्रेम गुप्ता, दुर्गा चरण देवगम , अभिषेक सिंकू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंजीत हसदा, अर्जुन बानरा, कैसर परवेज, देवेन्द्र बारी, लखन हेंब्रम, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू, दुबुलिया बारी, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, नितेश करुवा, बसंती सुंडी, सुमी पूर्ति सिंकू, सुनीता देवगम, सोमवारी नाग, शीला जामुदा, सुखमति बानरा कोड़ा समेत काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।


