चाईबासाः जिला अभियंता धीरेन्द्र कुमार अपनी टीम बना कर विकास राशि को लूटने की तैयारी कर रहे हैंः पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंग

 जिला परिषद में नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति का विषय एवं प्रस्ताव जिला परिषद की गवर्नेस बॉडी यानी जिला परिषद की अपनी बैठक में लिया जाना चाहिए, जिसे जिला अभियंता ने कर दिया नजर अंदाज 



चाईबासाः जिला अभियंता धीरेन्द्र कुमार अपनी टीम बना कर विकास राशि को लूटने की तैयारी कर रहे हैंः पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंग

जिला प्रशासन के द्वारा अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति का मामला को नियम विरुद्ध बताते हुए मुख्य सचिव से शिकायत करेंगें पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंग

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता से किसी प्रकार की सहमति जिला प्रशासन के द्वारा नहीं ली गई है। सूत्र


ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता से किसी प्रकार की सहमति जिला प्रशासन के द्वारा नहीं ली गई है। सूत्र

santosh verma

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला में बिना विभागीय सहमति एवं पूर्व सूचना दिए ही अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति किए जाने का मामला मुख्य सचिव अविनाश कुमार तक पहुंचने एवं जिला परिषद में नव पदस्थापित जिला अभियंता द्वारा संवेदकों का भुगतान को अनावश्यक लटकाए जाने की चर्चा जोरों पर हो रही है। हां बताते चले कि पूर्व मंत्री दिवंगत महतो एवं पिछली सरकार में हेमन्त सोरेन के केबिनेट में मंत्री रहीं बेबी देवी के दामाद धीरेन्द्र कुमार अपनी सेवा पंचायती राज में लाने तथा पहुंच और पैरवी के बल पर सहायक अभियंता से जिला अभियंता के कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। धीरेन्द्र कुमार जिला अभियंता का पदभार संभालते ही उन्होंने जिला से अभियंताओं की मांग की, जबकि इस मामला में उन्होंने पंचायती राज विभाग से सहमति लेना आवश्यक नहीं समझा और न ही इस मामला में जिला प्रशासन पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग से NOC प्राप्त की है। पूरी प्रक्रिया नियम विरुद्ध अपनाए जाने की चर्चा के बीच यह बात सामने आ रही है कि पहले के अभियंता को दरकिनार करने और अपने लॉबी के अभियंताओं को सक्रिय करने की योजना के तहत जिला अभियंता कार्य कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंग ने इस प्रतिनियुक्ति को कमिशन वसूली की टीम बताते हुए जिला प्रशासन को नियम एवं कागजी प्रकिया के तहत घेरने की तैयारी कर ली है,विपत्र पारित नहीं करना भ्रष्ट नीति को दर्शाने की बात कही जा रही है.


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post