Saraikela: चौका थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर पुलिस का ड्रोन सर्वे, ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान और कंबल वितरण


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र में पुलिस और SSB ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को चौका थानांतर्गत ग्राम तानिसोया, रंका और टुरू में अफीम की अवैध खेती को लेकर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान चौका थाना पुलिस और SSB मतकमडीह की सशस्त्र टीम ने भौतिक रूप से और ड्रोन कैमरे की मदद से खेतों की जांच की। जांच में पाया गया कि संबंधित गांवों के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू और चना की खेती की गई है, जबकि अधिकांश भूमि परती पाई गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के बीच अफीम की अवैध खेती और उसके विक्रय पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। चौका थाना प्रभारी और SSB अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जबकि बच्चों को पुस्तक, कलम और चॉकलेट दी गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि अफीम की अवैध खेती पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post