उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

 उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 



उपायुक्त के द्वारा जिले में उपलब्ध सारे एम्बुलेंस को सार्वजनिक स्तर पर संपर्क सूत्र उपलब्ध कराने का सिविल सर्जन को दिया निर्देश



संतोष वर्मा


चाईबासाःसोमबार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा विस्तार रूप से सड़क दुर्घटना सम्बंधित दुर्घटना के आकड़ो , विगत वर्षो के दुर्घटना के आकड़े तथा उससे होने वाली मृत्यु के आकड़ो को रखा गया।  साथ ही वर्ष 24-25 के तुलनात्मक दुर्घटना के आकड़ो को रखा गया उसके बाद जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम ,नियम तोड़ने वाले पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई , रोड कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा की जा रही सड़क सुरक्षा कार्यो जानकारी दी गयी।

*दुर्घटनाओ के समीक्षा उपरान्त जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश*

जिन स्थानों पर दुर्घटना बार बार हुई है, वैसे स्थानों को चिन्हित कर के राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी जॉइंट विजिट कर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा सम्बंधित कार्य पथ का मरम्मत, चौड़ीकरण एव संकेत बोर्ड और रोड मार्किंग जैसे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के पदाधिकारियों को दिया गया एव अगली बैठक में प्रतिवेदन के साथ उपस्थिति होने का निर्देश राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के पदाधिकारियों को दिया गया।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रो के आस पास वाले आमजनों को बैठक बुला के सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का दिया गया निर्देश जिसमे लोकल थाना एवं अंचल भी शामिल रहेंगे। इसके लिए तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। 

जिला उपायुक्त महोदय द्वारा जानकारी दी गयी  चाईबासा शहरी क्षेत्र में टोटो की लागातार शिकायत मिलते रहती है, इसके लिए नगरपालिका पदाधिकारी चाईबासा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी टोटो चालको के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा विशेष अभियान चला कर नाबालिक चालको तथा बिना लाइसेंस एवं निबंधन के चल रहे चालको पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया। 

*दुर्घटनाओ के समीक्षा उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश :-*

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिसम्बर महीने में पिकनिक का समय होता जिले में जितने पिकनिक स्पॉट्स हैं वंहा सघन वाहन जांच चलाने का निर्देश सभी थानों को दिया गया । 

समीक्षा उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया अधितर दुर्घटनाओ में दो पहिया वाहन शामिल होते हैं और तेज रफ़्तार में आमने  - सामने से टक्कर के कारण अधिक मृत्यु होती है दो पहिया वाहनों का रेगुलर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया जांच अभियान में स्थान चयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया वैसे स्थानों का चयन करने को कहा गया जहाँ दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही साथ ही जिन स्थानों पर बाज़ार लग रहा है, बाज़ार वाले दिन शाम में  विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव का अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना को दिया गया।

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के द्वारा सिंघपोखरिया में इस वर्ष दुर्घटनाये ज्यादा होने की जानकारी दी गयी जिसमे उपायुक्त के द्वारा उक्त स्थल का निरिक्षण कर सड़क सुरक्षा कार्य करने का निर्देश रास्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के पदाधिकारियों को दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे साथ में जिले के तीनो अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी ,पुलिस उपाधीक्षक  पदाधिकारी ,सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा स्टैक होल्डर विभाग  शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोड कंस्ट्रक्शन के सम्बंधित पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि एवं गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजा राम गुप्ता के द्वारा एम्बुलेंस उपलब्धता को सुलभ बनाने से दुर्घटना पीड़ित को समय पर मदद मिल सकता है कहा गया इस पर उपायुक्त के द्वारा जिले में उपलब्ध सारे एम्बुलेंस को सार्वजनिक स्तर पर संपर्क सूत्र उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post