Ghatshila by-election: घाटशिला में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की जनसभा


घाटशिला: घाटशिला के दामपाड़ा गंधनिया हाट मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब। जनसभा को ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू, और घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह ने संबोधित किया।


नेताओं ने अपने संबोधन में झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में हो रही बाधाओं को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता अब इस आदिवासी-मूलवासी विरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने जनता से अपील की - कि कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं और घाटशिला के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम में हजारों महिला और पुरुषों की मौजूदगी ने माहौल को जन आंदोलन का रूप दे दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post