Chaibasa - illegal - gambling: नोवामुण्डी थाना क्षेत्र के लखनसाई व चातोमबासाई में स्थानिय पुलिस के संगरक्षण में चल रही है हब्बा डब्बा और मुर्गा पाड़ा?


रविवार, मंगलवार को लखनसाई तथा सोमबार व शुक्रवार को चातोमबासाई में चलता है हब्बा डब्बा व मुर्गा पाड़ा


पुलिस महानिदेशक का है शख्त निर्देश की नहीं चलेगी कहीं हब्बा डब्बा और मुर्गा पाड़ा, लेकिन हब्बा डब्बा संचालक दे रहा है पुलिस को चुनौती व डीजीपी के निर्देश को दे रहा चुनौती

दिहाड़ी मजदुरी करने वाले मजदुर वर्ग के लोग हो रहे है प्रभावित, स्थानिय थाना पुलिस है मौन

चाईबासा/संतोष वर्मा: एक ओर जहां पुलिस महानादेशक के द्वारा पुरी तरह से मुर्गा पाड़ा और हब्बा डब्बा पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लखनसाई व चातोमबासाई में किसके संगरक्षण में चल रहा है मुर्गा पाड़ा, और हब्बा डब्बा. हब्बा डब्बा चलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान है. कई बार स्थानिय लोगों द्वारा स्थानिय थाना को शिकायत कर रोक लगाने का भी मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है पुलिस के द्वारा।अब तो यह भी चर्चा हो रहा है की स्थानिय थाना के सांठगांठ से यह खेल चल रहा है.

बताया जाता है लखनसाई में सप्ताह में दो दिन यानी रविवार और मंगलवार तथा चातोमबासाई में सोमबार तथा शुक्रवार को चलता है खेला. जबकी चाईबासा पुलिस अधीक्षक का सख्त निर्देश के बाद भी नोवामुंड़ी थाना क्षेत्र में हब्बा-डब्बा का खेल जोरों पर चल रहा है। इधर क्षेत्र में स्थानिय लोगों द्वारा कहा जा रहा है की इस खेल को खेलाने के लिए संचालक स्थानिय पुलिस को देती है मोटी रकम जिसके कारण पुलिस के द्वारा इस अवैध कार्य पर रोकनहीं लगा रहा है.बस भोले भाले ग्रामीण चंद मिनटो में पैसे की लोभ कमाने की लालच में अपने मेहनत की कमाई लुटा रहे हैं। इससे घरेलू क्लेश बढ़ रही है। भोले भाले ग्रामीण अपने वेतन की जमा पूंजी इस हब्बा डब्बा खेल में लगाकर हार जा रहे हैं। समाज विरोधी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। मना करने पर महिलाओं पर हिंसा बढ़ने लगी है। 

इस हब्बा डब्बा खेल का संचालन नोवामुंडी के संचालक विरेंदर बालों एवं हेमंत दास के द्वारा कराई जाती है। इस तरह से नोवामुंड़ी थाना क्षेत्र में हब्बा-डब्बा की खेल पुरी तरह से फल फुल रही है. इस प्रतिबंधित हब्बा डब्बा खेल को लेकर ना पुलिस और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इसपर अंकुश लगा पा रहे हैं। क्योंकि इसके संचालक जंगल के बीच जगह बदल कर खेल कराई जाती है. इसकी शिकायत जब प्रशासन से की जाती है तो हब्बा डब्बा खेल के संचालक शिकायतकर्ता को धमकाने लगता हैं। इस खेल के संचालन से आए दिन थाना क्षेत्र में समाज विरोधी घटनाएं ज्यादा घट रही है। अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका परिणाम गंभीर हो सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post