lगुवा सेल अयस्क खान के स्थायी मज़दूरों की अहम बैठक, प्रबंधन की नीतियों पर उठे सवाल

 गुवा सेल अयस्क खान के स्थायी मज़दूरों की अहम बैठक, प्रबंधन की नीतियों पर उठे सवाल



santosh vermaः झारखण्ड मज़दूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम को केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय की अध्यक्षता में गुवा अयस्क खान में कार्यरत स्थायी मज़दूरों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेल प्रबंधन की मज़दूर विरोधी नीतियों तथा मज़दूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह आरोप लगाया गया कि सेल प्रबंधन द्वारा गुवा के स्थानीय शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की जा रही है। माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसे तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा या आईटीआई धारक स्थानीय युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है। इससे स्थानीय कर्मियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। साथ ही मज़दूरों ने चिंता व्यक्त की कि गुवा क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि संघ बहुत जल्द अपनी मांगों को लेकर सेल प्रबंधन, गुवा से औपचारिक वार्ता करेगा। यदि प्रबंधन ने मज़दूरों की मांगों को अनसुना किया, तो मज़दूर गुवा अयस्क खान का उत्पादन बंद करने पर विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post