चाईबासा सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण कांड पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन – दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

चाईबासा सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण कांड पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन – दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग



santosh verma

Chaibasa ःचाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों को दूषित रक्त चढ़ाने के कारण एचआईवी संक्रमण होने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। यह घटना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2021 में ही ब्लड बैंक में गंभीर खामियों को लेकर राज्य सरकार को चेताया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप निर्दोष बच्चों को अपनी जान के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।



स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का यह बयान कि जांच में एक माह का समय लगेगा, केवल औपचारिकता मात्र है। जनता यह जानना चाहती है कि क्या अस्पताल प्रशासन को पहले से इस त्रुटि की जानकारी थी या नहीं, और आगे इन बच्चों का सुरक्षित इलाज एवं रक्त चढ़ाने की व्यवस्था कैसे होगी। क्या पीड़ित परिवारों को HIV से जुड़ी सही जानकारी और परामर्श दिया गया है, या सरकार केवल मुआवजे की घोषणा कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।

इन्हीं प्रश्नों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय, चाईबासा के समक्ष सांकेतिक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना में जिला भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।

धरना में प्रमुख रूप से राकेश बबलू शर्मा सतीश पुरी विपिन लागुरी हेमंत केसरी रामानुज शर्मा काबू दत्ता चंद्रमोहन तियु सुरा लागुरी पवन शर्मा अनंत सयनम जयकिशन बिरुली तीरथ जमुदा पंकज खिरवाल मुकेश कुमार राई भूमिज राजू खान सुखमती बिरुवा रूपा दास बेबी सिंपल पिन्गुवा पिंटू प्रसाद मणिकांत पोद्दार जगदीश निषाद कामेश्वर विश्वकर्मा अनिता सवैयां मुकेश योगी विकास बानरा वीरेंद्र गुप्ता नारायण देवगम रामदेव पिन्गुवा द्वारिका शर्मा एवं मनीष पोद्दार उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी ने मांग की कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जांच में पारदर्शिता और त्वरित न्याय नहीं मिला तो भाजपा जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post