Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ पूर्व पार्षदों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल


आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम की मनमानी और लापरवाही के खिलाफ पूर्व पार्षद संघर्ष समिति आज से आमरण अनशन पर बैठ गई है।

यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समीप की गई, जहां पूर्व पार्षदों ने निगम के पदाधिकारियों पर कार्य प्रणाली में अनियमितता और जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उनकी मुख्य मांग है कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण, साफ-सफाई, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पूर्व पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, हाल ही में नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में कुछ विकास योजनाओं का शिलान्यास हुआ था, जिसमें ये पूर्व पार्षद भी शामिल हुए थे। अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

कुछ लोगों का मानना है कि नगर निकाय चुनाव नजदीक होने के कारण यह आंदोलन राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। फिलहाल, विभिन्न वार्डों से पूर्व पार्षदों का जुटान नगर निगम कार्यालय के पास जारी है।

आमरण अनशन में शामिल प्रमुख सदस्य में रंजन सिंह, नीतू शर्मा, ममता बेज, बैजू राम हादसा, अभिजीत महतो एवं समाजसेवी रंजीत सैंडल, साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ यह आमरण अनशन कितना लंबा चलेगा, अब सबकी नज़र प्रशासनिक प्रतिक्रिया पर टिकी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post