Saraikela: राजनगर में युवक ने लगाई फांसी, मौत से इलाके में सनसनी

चलियामा शिव मंदिर के पीछे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी...



राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चलियामा शिव मंदिर के पीछे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान पिंटू दत्ता (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि मृतक युवक अपने दोस्त के साथ तेलाई गांव में किराए के मकान में रहता था और रुंगटा कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक फोन पर किसी लड़की से बातचीत किया करता था।

फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पिंटू दत्ता ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post