उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में प्रगति से संबंधित हुई समीक्षात्मक बैठक

 उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में प्रगति से संबंधित हुई समीक्षात्मक बैठक



उपायुक्त के द्वारा दोनों नगर परिषद के प्रशासक को चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विगत 3 वर्षों में लगाए गए लाइटों की कुल संख्या, लोकेशन और वर्तमान समय में कितने लाइट क्रियान्वित हैं, से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन आगामी 12 नवंबर 2025 तक उपलब्ध कराने का दिया निर्देश 



चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों शहरों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से शहर व बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के निमित्त रोशनी एवं सीसीटीवी का क्रियान्वयन अति महत्वपूर्ण है



santosh verma

Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-पायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के प्रशासक की उपस्थिति में सर्वप्रथम विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। समीक्षा के क्रम में *उपायुक्त के द्वारा दोनों नगर परिषद के प्रशासक को चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विगत 3 वर्षों में लगाए गए लाइटों की कुल संख्या, लोकेशन और वर्तमान समय में कितने लाइट क्रियान्वित हैं, से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन आगामी 12 नवंबर 2025 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि *जिले में अधिसूचित नगर परिषद चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों शहरों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से शहर व बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के निमित्त रोशनी एवं सीसीटीवी का क्रियान्वयन अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोनों नगर परिषद के प्रशासक को निर्देश दिया कि आगामी 12 नवंबर 2025 तक दोनों शहरों हेतु शहरों को प्रकाशमय बनाने के लिए किन-किन जगहों पर लाइट और सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन की आवश्यकता है, का पृथक-पृथक मैप वाइज समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।* इस दौरान चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक द्वारा बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्ड में हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य चल रहा है।

बैठक में चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सॉलिड वेस्ट प्लांट स्थापित हो गया है तथा एजेंसी के द्वारा कार्य किया जा रहा है, साथ ही पुरानी डंप साइट पर लिगेसी वेस्ट को पूर्ण रूप से साफ कर लिया गया है। बैठक में दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तालाब के सौंदर्यीकरण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत थॉमसन तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त करवाए गए खाली स्थान पर बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य चल रहा है और यह कार्य फरवरी 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। *जिस पर उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि थॉमसन तालाब का खतियानी नक्शा में डीपीआर के लिए कितना स्थान लिया गया है, इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करवाया जाए।* चक्रधरपुर नगर परिषद प्रशासक द्वारा बताया गया कि पोटका तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में चक्रधरपुर नगर परिषद प्रशासक द्वारा बताया गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु प्लांट स्थापित करने हेतु स्थल चयन की प्रक्रिया जारी है तथा इस हेतु तीन स्थान को देखा गया है। *जिस पर उपायुक्त के द्वारा आबादी क्षेत्र से दूर चयनित स्थल पर प्लांट लगाने के लिए सभी हित धारकों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।* बैठक में उपायुक्त के द्वारा शहरी क्षेत्र में कम्युनिटी टॉयलेट एवं पब्लिक टॉयलेट की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी कम्युनिटी टॉयलेट और पब्लिक टॉयलेट को फ्री किया जाना है। इसके अलावा दोनों नगर परिषद प्रशासक को शहर अंतर्गत डस्टबिन की आवश्यकता से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा चाईबासा नगर परिषद प्रशासक को चाईबासा में टाउन हॉल का निर्माण कराने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने और स्थल का चयन करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा बैठक में बताया गया कि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में सिविल कोर्ट के पास तथा साथ अलग-अलग स्थान पर पार्किंग के लिए जगह चिन्हित किया गया है जिसे 15 दिनों में शुरू करने की योजना है।

उक्त बैठक में सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक श्रीमती संतोषनी मुर्मू, चक्रधरपुर नगर परिषद के प्रशासक विजय कुमार हंसदा, चाईबासा नगर प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह, चक्रधरपुर नगर प्रबंधक राहुल कुमार एवं अभिषेक राहुल, चाईबासा नगर मिशन प्रबंधक श्री राकेश कुमार आनंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post