Ghatshila By-election: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया


घाटशिला: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साझा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने आज घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। घाटशिला प्रखंड के पश्चिमी मोऊभंडार पंचायत और न्यू कीताडीह में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने मुखी समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके सुख-दुःख और क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की।

ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की कई जनसमस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराया। जिस पर सोमेश सोरेन ने गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा।

सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा “11 नवंबर को जब आप मतदान करें, तो इस क्षेत्र के विकास और झारखंड की अस्मिता को ध्यान में रखकर तीर-धनुष (क्रम संख्या 02) पर मतदान करें।” उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता के सहयोग से एक विकसित और सशक्त घाटशिला के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर आजाद बेहरा, अग्नि मुखी, कल्पना सोरेन, डोली करवा, कंचन करवा, राज मुखी, सनी मुखी, गोपी करवा, गणेश जेना, जीतेन करवा, नीतू बेहरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post