घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सह सरायकेला विधायक धालभूमगढ़ प्रखंड के मोहालीसोल पंचायत के आमदा गांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों से मिलकर उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को कमल फूल निशान में वोट देने का अपील किया.
उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, सिर्फ एक ही योजना जो मैंने शुरू किया था मईया सम्मान योजना उसी को लेकर सरकार वाह-वाही ले रहा है, बाकी सब योजना बंद है, इस उप चुनाव में सरकार के खिलाफ एक मैसेज देने का कार्य करें ताकि आप लोगों का समस्या बाबूलाल सोरेन विधानसभा में उठा सके.
जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया. इसके बाद धालभूमगढ़ प्रखंड में एन एच के किनारे चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर उनके साथ भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, भाजपा धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेत्री रत्ना मिश्रा, गौर पात्र आदि उपस्थित थे.
Tags
BJP
By-election 2025
Ex. CM Champai Soren
Ghatshila
JHARKHAND
Public Relations Campaign
PURBI SINGHBHUM
