Chaibasa: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मनायी लोह पुरुष की जयंती

santosh verma

चाईबासा: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में, अध्यक्ष संजय चौबे ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी महानता और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं, और उनकी प्रेरणा हमें आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है । चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभी सदस्यों और नागरिकों को इस विशेष दिवस पर बधाई देता है और सरदार पटेल की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह करता है। चेम्बर पार्क में अध्यक्ष संजय चौबे उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री सचिव नीरज संदवार,कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार कार्यकारिणी सदस्य विकाश शर्मा,अभिषेक मिश्रा ,राकेश अग्रवाल,आंचल पसारी, सदस्य दीपक प्रसाद ,प्रताप कठियार एवं गौतम राठौर उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post