एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग 23 अक्तुबर से
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच 29 नवंबर को तथा दूसरा सेमीफाईनल 30 नवंबर को जबकि फाईनल मैच 1 दिसम्बर को खेला जाएगा
santosh verma
Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग गुरुवार 23 अक्तुबर से प्रारंभ होने जा रहा है। 1994 से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता का ये 32वाँ संस्करण है। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 23 अक्तुबर से प्रारंभ हो रहे इस प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित कुल सोलह टीमें भाग ले रही हैं। इन सभी टीमों को उनके गत वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप - ए में ए-डिवीजन से रेलेगेट होकर बी -डिवीजन में उतरी टीम मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब के साथ प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा, टॉउन क्लब चाईबासा एवं देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में गत वर्ष की उपविजेता टीम एस आर रूंगटा ग्रुप, चाईबासा के साथ लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर, गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा तथा फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा को स्थान दिया गया है। इसी तरह ग्रुप-सी में रायवल क्लब गुवा, चाईबासा क्रिकेट क्लब, नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा तथा फेनेटिक क्लब चाईबासा एवं ग्रुप -डी में शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर, लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर, फ्रेंड्स क्लब चाईबासा एवं जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को रखा गया है। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे। ग्रुप लीग कम नाक आउट आधार पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता का पहला मैच गुरुवार 23 अक्तुबर को प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा एवं टाउन क्लब चाईबासा के बीच पूर्वाह्न दस बजे से खेला जाएगा। 24 अक्तुबर को लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर का मुकाबला गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा से, 25 अक्तुबर को नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला फेनेटिक क्लब चाईबासा से तथा 26 अक्तुबर को लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर का मुकाबला जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब से होगा। इस प्रतियोगिता में ग्रुप लीग के कुल चौबीस मुकाबले 23 अक्तुबर से 22 नबंवर तक खेले जाएंगे जबकि क्वार्टर फाईनल मुकाबले 24 से 28 नवंबर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच 29 नवंबर को तथा दूसरा सेमीफाईनल 30 नवंबर को जबकि फाईनल मैच 1 दिसम्बर को खेला जाएगा।

