अंतरराष्ट्रीय सैफ खेल झारखंड में जिला के चार तकनीकी पदाधिकारी शामिल

 अंतरराष्ट्रीय सैफ खेल झारखंड में जिला के चार तकनीकी पदाधिकारी शामिल



ओलंपिक एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक को आवासन एवं तकनीकी पदाधिकारी

 थलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड एवं सह सचिव संजीव कुमार बाहंदा को तकनीकी पदाधिकारी

santosh verma

Chaibasa ःझारखंड के रांची में 24 से  26 तक आयोजित होने वाली सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम के एथलेटिक्स पदाधिकारीयों का तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हुआ है जिला ओलंपिक एवं एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक को आवासन एवं तकनीकी पदाधिकारी, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड,सह सचिव संजीव बांहादा को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हुआ है,यह सभी पदाधिकारी पिछले दिनों रांची में आयोजित हुई जूनियर इस्ट जोन एथलेटिक्स एवं सीनियर ओपन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सफल संचालन किए थे, अजय नायक 19 को ही रांची पहुंच चुके हैं बाकी तीन तकनीकी पदाधिकारी 22 को रांची में रिपोर्ट करेंगे।संघ के महासचिव अजय नायक ने बताया कि सभी तकनीकी पदाधिकारीयों को अंतराष्ट्रीय इवेंट में मौका मिला है यह हमारे जिला एथलेटिक्स के लिए बहुत ही गर्व की बात है,इस इवेंट में भारत के अलावा भुटान, बंगलादेश,श्रीलंका नेपाल एवं मालदीव देश भाग ले रहे हैं, तकनीकी पदाधिकारीयों के चयन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मंत्री दीपक विरुवा, एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक मंत्री सांसद श्रीमती जोबा माझी , विधायक जगत माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अनिल खिरवाल अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार, मधुसूदन अग्रवाल,गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार ,कोषाध्यक्ष दिपक पासवान आदि जिला के खेल प्रेमियों ने बधाई दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post