भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार के खिलाफ जगन्नाथपुर सर्वदलिय संघर्ष समिति नें किया धरना प्रर्दशन
एक सप्ताह के अंदर अगर भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार को बर्खास्त नहीं किया तो दिसंबर माह में किया जायेगा चक्का जाम
जगन्नाथपुर बीडीओ के भ्रष्टाचार में मुखियाओं का भूमिका भी संदिग्ध
मुख्यमंत्री के नाम चार सुत्री मांग पत्र सौंपा अनुमंडल पदाधिकारी को प्रदर्शन कारियों नें
Chaibasa ःभ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार के खिलाफ जगन्नाथपुर प्रखंड की जनता ने सांकेतिक आक्रोश रैली जगन्नाथपुर कोल्हान हितैषी पुस्तकालय से निकाल कर अनुमंडल में प्रदर्शन किया l इसका नेतृत्व पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, झारखण्ड आंदोलन कारी नवाज हुसैन, ज्वाला कोड़ा, मंजीत कोड़ा ने संयुक्त रूप से किया l वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी तानाशाही रवैया से प्रखंड के सरकारी कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ आम जनता भी काफ़ी परेशान है l मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा कि कोल्हान की धरती के सबसे चर्चित एवं पिछड़ा जगन्नाथपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री सत्यम कुमार के भ्रष्ट कार्यशैली से आपकी जनता त्राहिमाम है। श्री कुमार कम समय में जगन्नाथपुर की जनता का शोषण करने तथा प्रत्येक जनउयोगी योजना में लाभुकों से अपने बिचौलियों के द्वारा वसूली करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। जनता को आपसे बहुत उम्मीद है, हेमन्त है तो हिम्मत है। लेकिन आपके सरकार के अधीन ग्रामीण विकास विभाग में श्री सत्यम कुमार जैसे लोगों की कोल्हान के इस वीर शहीदों की धरती में लुट मचाने की छुट दी गई है।
1. 15 वित्त अयोग की योजनाओं एवं अन्य सभी लाभुकों को मिलने वाली विकास कार्यों के आवंटन में 15,000/ की वसूली की जा रही है।
2. जिला स्तर की योजनाओं की भौतिक सत्यापन में प्राक्कलित राशि का एक प्रतिशत राशि संवेदकों से वसूली की जा रही है, जो संवेदक उनकी डिमांड पूरा नहीं करते हैं, उनकी रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
3. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि आदिवासी जनता को जंगली कहना और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना, तथा शोषण करने की घटना हो रही है। शिकायत दर्ज कराने वाले को FIR करने की धमकी देकर चुप कराया जाता है।
4. प्रत्येक जन्म प्रमाण मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एजेंट द्वारा एजेंट द्वारा 500 से ₹2000 तक की मांग की जाती है एवं कई तरह की त्रुटि बता कर परेशान किया जाता है l
श्री कुमार की आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की भी सूचना है। सभी उल्लेखित बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान रखते हुए इनके विरुद्ध उच्च स्तरीय निगरानी जांच कराने की आवश्यकता है। एक सप्ताह के अंदर अगर भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार को बर्खास्त नहीं किया तो दिसंबर माह में चक्का जाम किया जायेगा l कार्यक्रम में नवाज हुसैन, मंजीत कोड़ा,बलराम लागुरी, पुत्कर लागुरी, शंकर चतोम्बा, ललित बोबोंगा, क्रांति तिरिया, ज्वाला कोड़ा, समियल लागुरी, विपिन हेमब्रम, अशोक पान,विनीत लागुरी, विकास केराई, बोनी प्रसाद सिंकु, बीणा कोड़ा, सुनील अंगरीय, फिरोज अहमद, दुम्बी तिरिया, कृष्णा सिंकु, सीताराम लागुरी, सोहेल अहमद, मुमताज़ आलम, जेनाराम केराई, निर्मल सिंकु, गोमा सुरेन, सुरेंद्र सिंकु आदि मौजूद थे l

