Saraikela/Chandil: चौका थाना क्षेत्र के नागासरेन चौक पर ट्रक की चपेट में चौकीदार की मौत


सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के नागासरेन चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में राज्यपाल के आगमन को लेकर ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ थाना में पदस्थापित चौकीदार नारायण गोराई नागासरेन चौक पर ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post