Saraikela: सरायकेला में मेरा युवा भारत माय भारत इकाई ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस


सरायकेला: सरायकेला के गौरांग डीह में शुक्रवार को मेरा युवा भारत माय भारत इकाई की ओर से हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर युवाओं में खेल भावना और खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।



राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इकाई की ओर से फुटबॉल एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में मानिक बाजार की टीम विजेता बनी, जबकि दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।


इस मौके पर मुकेश कुमार पांडे, पिंटू महतो समेत युवा क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे और युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post