जिला झामुमो की बैठक 30 अगस्त को परिसदन चाईबासा में

जिला झामुमो की बैठक 30 अगस्त को परिसदन चाईबासा में



शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की प्रस्ताव को सदन से पारित होने पर झामुमो में खुशी

 santosh verma

Chaibas: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और दिशूम गुरु शिबू सोरेन जी का ' अन्तिम जोहार यात्रा ' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव में जोरशोर से प्रचार प्रसार चलाने को लेकर कल दिनांक 30 अगस्त, दिन शनिवार, समय 10 बजे से स्थानीय परिसदन चाईबासा में  झामुमो जिला समिति की ओर से बैठक का आयोजन रखा गया है. इस बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद श्रीमती जोबा माझी, विधायक सुखराम उराँव, विधायक निरल पुरती, विधायक जगत माझी, झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत जिले में निवास करने वाले सभी झामुमो केंद्रीय सदस्य व पदाधिकारी, जिला समिति के पदाधिकारी और प्रखंड / नगर समिति के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. झारखण्ड विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा दिशूम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिलाने के प्रस्ताव को सदन से ध्वनि मत से पारित किये जाने को लेकर झामुमो जिला समिति ने सदन के सभी माननीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post