सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: आदिवासी हो समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं के संयुक्त तत्वावधान से सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित दो दिवसीय नेशनल हो यूथ मीट के साहित्यकार,फिल्मकार ने हो भाषा प्रति युवाओं में भरी जोश।
हो भाषाई फिल्ममेकर (डायरेक्टर) राजेश बानरा ने भाषा की उत्थान के दिशा में अपने कृतित्व को बयां किया। और भाषा संस्कृति उत्थान के लिए युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश की। वहीं साहित्यकार प्रोफेसर डोबरो बुडीउली ने हो भाषा के क्षेत्र में अपनी लेखनी को याद करते हुए हो भाषा संस्कृति के प्रति युवाओं में जोश भरने की कोशिश की।
इससे पहले देशाउली में पूजा पाठ की रश्म हुई। दिउरी श्री सूरज बानरा, सहायक दिउरी लुतु पूर्ति, विजय तियु ने पूजा रश्म पूरा किया। इसके साथ ही मादल, ढोल नागढा बजने लगा। हो भाषा वारंगक्षिति लिपि के जनक लाको बोदरा को श्रद्धांजलि व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुई।
नृत्य,भाषा, संस्कृति के प्रति कार्यक्रम में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। साधु बानरा मंच संचालन में सक्रिय दिखे। ट्राइबल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अनमोल पिन्गुवा, समाजसेवी पांण्डु गागराई, बबलू सुंडी, मनोज सोय, ललिता सामड़ बबलू सोय, विष्णु बानरा आदि उपस्थित थे।



