झींकपानी प्रखंड के दलकी गांव में ग्रामीणों के साथ जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने बैठक किया और जानताओ की जन समस्याओं को सुना

ग्रामीणों का आरोप है कि आधार कार्ड में उम्र की गलती के कारण वृद्ध लोग पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे है


चाईबासा/संतोष वर्मा: झींकपानी प्रखंड के दलकी गांव में ग्रामीणों के साथ जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने बैठक किया और जानताओ की जन समस्याओं को सुना। ग्रामीणों का आरोप है कि आधार कार्ड में उम्र की गलती के कारण वृद्ध लोग पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अबूवा आवास योजना में गरीबों को नहीं मिला जबकि पूर्व में जिसका आवास योजना का लाभ मिल चुका है उसको मिल रहा है।

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार हम आदिवासियों को सिर्फ पंगु बनाने का योजना ला रहा है। हम सबको आत्म निर्भर बनाने वाला योजना नहीं दे रहा है। मईया योजना वोट पाने वाला योजना था महिलाओं को इस योजना से ठगा गया है और सरकार अगर मईया योजना लागू कर सकती है तो पुरुष योजना क्यों लागू नहीं कर सकती है क्या Jmm सरकार को पुरुषों से कोई मतलब नहीं है? आज राज्य में पलायन एक गम्भीर मामला बन चुका है किसान गरीबी की बोझ में जी रहे हैं और मजदूर बनने को मजबूर हैं।

हमारा पार्टी राज्य का बिकास के लिए चलो गांव की ओर अभियान के तहत कार्यक्रम का शुरुआत किया है और जिला के सभी गांव में बैठक करते हुए सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन किया जायेगा और हमारा मांग है कि राज्य का बिकास तभी होगा जब गांव का बिकास होगा। गांव का बिकास के लिए सिंचाई सुविधा होना चाहिए और पलायन रोकने के लिए मनरेगा योजना को सकती से लागू करना चाहिए समय पर मजदूरी भुगतान होना चाहिए और मजदूरी 600 रु लागू करना चाहिए। अगर राज्य सरकार राज्य का बिकास चाहती है तो ये योजना लागू करे। आज शिक्षा स्तर काफी नीचे चला गया जब शिक्षा ही कमजोर होगा तो राज्य का भविष्य कभी नहीं हो सकता।

आज सरकार लोगों को लुभाने के लिए मईया योजना, अबूवा आवास, 5kg अनाज आदि देकर बिना मतलब का लोगों को कमजोर बना रहे हैं और सरकार को जरूरत से ज्यादा बोझ डाल रहे हैं। Jmm सरकार हो या केंद्र में बीजेपी सरकार दोनो के पास झारखंड का बिकास के लिए स्पष्ट नीति योजना नहीं है। आगामी 08/01/2025 को झींकपानी प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर गांव की बिकास के लिए मांग पत्र दिया जायेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post