![]() |
| फोटो: पशु तस्करों से छुड़ाए गए गए गाय और बैल |
मुसाबनी/गणेश प्रसाद: डीएसपी मुसाबनी संदीप भगत एवं थाना प्रभारी मोहम्मद आमिर हमजा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार भोर में पुलिस बल ने छापामारी अभियान चलाया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के पंपू घाट कनाल के रास्ते अवैध रूप से 50 गाय बैलों को हांक कर ले जाते देखा गया। जिन्हें घेरकर पकड़ा गया।
परंतु इन पशुओं को हांक कर ले जाने वाले पुलिस दल को देखकर भागने में सफल रहे। इस बारे में थाना प्रभारी मोहम्मद आमिर हमजा ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की जा रही है।
इसी सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जिसमें 50 पशुओं को बरामद किया गया है, जिन्हें चाकुलिया गौशाला भेज दिया गया है, और इस मामले में पुलिस ने मुसाबनी थाना कांड संख्या 58/24 27/12/24 317 (5)/3 (5) बी ए एस के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा, पशु तस्करी के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा। इस छापामारी अभियान में थाना के ए एस आई चंदर टुडू, राम कृपाल, हवलदार महेश्वर मोची सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
