चाईबासा: एन.एच. 75 (ई) मुफ्फसिल थाना के समीप विशालकाय गड्ढा बना जानलेवा

सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजाराम गुप्ता ने एन.एच. के कार्यपालक अभियंता व डीटीओ को गड्ढा भरवाने को लेकर पहल करने की मांग की


चाईबासा: एन. एच.75 (ई)  मुफ्फसिल थाना मार्ग (गोल चक्कर) के समीप बनने वाले  चाईबासा - हाटगम्हरिया  नेशनल हाईवे मार्ग को लेकर उक्त मार्ग में बनाए गए नालियों के बीच संवेदक द्वारा विशाल गड्ढा कर छोड़ दिया गया है। उक्त गड्ढों में प्रतिदिन दुपहिया एवं साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वही इस संबंध में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने शनिवार को उक्त स्थल का मुआयना किया। 


उन्होंने कहा कि एन.एच. विभाग के संवेदक की मानवीय संवेदना शून्य हो चुकी है। उक्त मार्ग में नालियों का निर्माण कुछ माह पूर्व हो चुका है, उसके बावजूद जेसीबी से गड्ढा कर छोड़ दिया गया है। एन.एच. 75(ई) मार्ग में हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। एवं भारी वाहनों का भी परिचालन होता है। उक्त मार्ग में प्रातः से लेकर रात्रि तक में कई बार जाम की भी स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में विशालकाय गड्ढे को  भरे नहीं जाने के कारण किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

वही मामले को लेकर राजाराम गुप्ता ने नेशनल हाईवे के कार्यपालक अभियंता विकास चंद्र भारती एवं जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश इक्का को इसकी जानकारी दी, तथा तत्काल इस पर पहल करने की मांग की। नेशनल हाईवे के कार्यपालक अभियंता व जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही गड्ढे को भरवाने का कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post