बहरागोड़ा की जनता के सेवा में आगे भी 24 घंटा रहूंगा तत्पर: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
बहरागोड़ा/देबशोष नायक: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के आभार सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को बैद्यनाथ प्लेस, बहरागोड़ा में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की और मंच संचालन बापटु साव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महान पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी मजबूत होगा। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है।
संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर भाजपा की जीत होगी, और झारखंड से भ्रष्टाचार खत्म होगा।" सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राष्ट्रीय शपथ बाईपास सड़क मकर संक्रांति के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगी इसका एग्रीमेंट हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहरागोड़ा ट्रामा सेंटर को चालू कराए, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।
भाजपा बहरागोेड़ा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की भ्रष्टाचारी सरकार जल्द ही खत्म होगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हम सब मिलकर एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे, जो आने वाले चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। डॉ गोस्वामी ने कहा कि समाज सेवा निरंतर चलता रहेगा। 24 घंटा कार्यकर्ता एवं आम जानों की सेवा में वे तत्पर रहेंगे। एक्टर गोस्वामी ने कहा जो वादा करके सरकार में आई है उस बादा को पूरा करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी ईसका संवैधानिक रूप से आंदोलन करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद जी प्रसाद ने कहा कि हार के बाद ही जीत होती है। कार्यकर्ता निराश ना हों। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान तेजी से चलाएं भारी से भारी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ें ।आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी ।इसी के साथ हम सभी कार्यकर्ता संघर्षरत रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य नेताओं में जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, धीरेंद्र नाथ बेरा, जगन्नाथ महतो, चुनू महाली, ज्योत्स्नामई बेरा, कृष्ण पाल, गौरीशंकर महतो, उप प्रमुख रतन लाल राउत, विश्वजीत राणा, रघुनाथ दास, बाघराय मांडी, विश्वनाथ सोरेन, बबलू साव, रोहित कुइला, पार्थ महतो, अपूर्व सुंदर दास, संजय प्रहराज, मनालिसा माइती, तरुण बेरा, उत्पल पैरा, अशोक मंडल मिहिर दलाई, रतन दास, पार्थो सारथी बेरा, समीर सेनापति, नारण मंडी, भबरंजन महतो, हराप्रसाद राउत, मानिक मंडल, देबदत्त मंडल, कबिन्द्र नाथ कुंडू, कमलेश साव, शंकर नायक, खोकन पाल, महादेब बैठा, नलिन मुंडा, बलराम सिंह मुंडा, मंजुला पलाई, नंदिता घोष, बिना पात्र, अर्चना दास, डोली मुर्मू, सत्यभामा बाला, अशोक मंडल, उत्पल पैरा, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



