सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: नगर पंचायत सरायकेला के संविदा कर्मी, दैनिक कर्मी की अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर निकाय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी, यहां तक की जगह-जगह गंदगी फैल गया है।
नगर पंचायत के कर्मी अपने मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष हड़ताल में बैठे हुए हैं। सफाई पर्यवेक्षक बवन कुमार मने बताया कि श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग झारखंड द्वारा वर्तमान निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर से वेतन भुगतान की मांग की गई है। यह भी मांग की गई है कि प्रत्येक महीने के 10 तारीख तक ससमय वेतन भुगतान किया जाए।
उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के संकल्प संख्या 1273/बि दिनांक 20.09.2024 के अनुसार संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन 38500/- रुपए किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा, दैनिक कर्मियों के मांग के संबंध में पहले ही प्रशासक को अवगत करा दिया गया है। साथ ही इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सहित संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। मौके में हड़ताल में बैठे कर्मी "हमारी मांगे पूरा करो" की आवाज बुलंद करने लगे।


