भाजपा से लड़ाई जीतने के लिए राहुल गांधी और हेमन्त सोरेन का साथ देना होगा: विधायक
भाजपा सरना धर्म कोड लागू नहीं कर रही है; सोना
हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में झारखण्ड के आदिवासियों और मूलवासियों का मान सम्मान बढ़ा है
मैं एक आंदोलनकारी हूं, साफ सुथरी राजनीतिक पर भरोसा है, किसी समुदाय को लड़ा कर राजनीतिक नहीं कर सकता हूं, मैं सभी धर्मों और जाति का जनप्रतिनिधि बन कर रहना चाहता हूं: सोना
चाईबासा/संतोष वर्मा: राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने और उनके विचारों और सपनें को साकार बनाने के लिए मैं भाजपा के खिलाफ खड़ा हूं मैं अलग राज्य आन्दोलन का हिस्सा हूं, मैं जानता हूँ अपना लक्ष्य को पूरा कैसे करना है. मैं अपने नेता राहुल गांधी के त्याग और हेमन्त के हौसले और हिम्मत से भाजपा को सत्ता में काबिज होने नहीं देंगें. भाजपा के धन बल को मैं ज़न बल से रोकेंगे.कोल्हान में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा.
बीते लोकसभा में भाजपा को जनता ने जवाब दे दिया है,इस बार भी जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है. भाजपा की दोहरी नीति और जुमले बाजी को समझ चुकी है. सरना धर्म कोड को भाजपा लटका कर रखना चाहती है. बांग्लादेश घुसपैठ का मामला केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन अपनी नाकामी का राज्य सरकार पर डालना चाहती है. आज भाजपा रोटी, माटी और बेटी की बात कर रही है. यही भाजपा की सरकार बलात्कारियों को अपनी सरकार ताकत के जोर पर गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा करने और माला पहना कर सम्मान देने का काम किया है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार और केंद्र के निगरानी में मणिपुर में हमारे आदिवासी बहनों के साथ सभी हदों को पार करने का काम किया गया है.
भाजपा रोटी की बात करते हैं, महगाई की मार से आज गरीबों के थाली से रोटी गायब हो गया है. माटी की बात करते हैं, आज हमारी माटी पर कब्जा करने के लिए अडानी के साथ समझौता किया है, इस लिय झारखण्ड में भाजपा सत्ता पाने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना रही है. यहां के खनिज संपदा पर कब्जा करने और पूंजीपतियों को खदान का मालिक बनाने के लिए भाजपा झारखण्ड में सत्ता पाना चाहती है.
जनता भाजपा की करनी कथनी को जान चुकी है,अब जनता को धोखा नहीं दे पाएगी. झारखण्ड में हेमन्त और राहुल को जनता ने अपना आशीर्वाद देने का फैसला कर लिया है. जगन्नाथपुर विधानसभा की जनता हेमन्त सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए दो नम्बर पंजा छाप पर बटन दबाकर वोट करने का फैसला किया है.
Tags
Assembly Election
Celebration
Chaibasa
CM Hemant Soren
Jagannathpur
JHARKHAND
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
