झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने बताया कि भीड़ जुटाने के लिए कलाकारों को बुलाना पड़ा है, भाजपा के लोगों को
छोटानागरा का आमसभा पुरी तरह से फ्लॉप रहा
चाईबासा: कोड़ा दंपत्ती ने हेमंत सोरेन को जवाब देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह सारायकेला के भाजपा प्रत्याशी चम्पाई सोरेन को छोटानागरा में अपनी जीत के लिए आमसभा कराए हैं। मधु कोड़ा ने एक तीर से कई निशाना साधने का प्रयास किए हैं। हेमन्त सोरेन के सभा में उपस्थित सांसद जोबा मांझी को भी टार्गेट में लिए है, लोकसभा का हार का बदला इस विधानसभा चुनाव में लेने के लिए बेताब हैं कोड़ा दंपति, यूँ कहा जा सकता है कि समूचे झामुमो को औकात बताने की कोशिश की गई है।
लक्ष्मी सूरीन के नाम वापसी के बाद से ही मधु कोड़ा ने अपनी रणनीति बदलते हुए अपनी जीत को पक्का करने के लिए मंगल सिंह बोबोगा को एक स्ट्रेटेजी के तहत जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार पर फोक्स करवाने की भूमिका निभाने की चर्चा हो रही है। भाजपा ने छोटानागरा का कार्यक्रम को करा कर झामुमो को यह बता दिया है कि हेमन्त सोरेन चाहे जीतना दम लगा ले, इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी सोना राम को नहीं जीता पाएंगें।
आज हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन के सामने भाजपा का कोई भी स्टार प्रचारक टिक नहीं पा रहें हैं, ऐसे में गीता कोड़ा को दो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और चमपाई सोरेन जीत दिला पाएंगें, यह एक बड़ा सवाल राजनितिक रूप से खड़ा हो गया है। मधु कोड़ा ने झामुमो के प्रत्याशी दीपक बिरुआ की भी घेरा बन्दी किए जाने की चर्चा है। दीपक बिरुआ का सोनाराम सिंकु के साथ अच्छे संबद्ध होने के कारण जगन्नाथपुर में चुनाव प्रचार करने आते, लेकिन कोड़ा दम्पत्ति ने चाईबास में घेरा बन्दी करवा दिया है, जिसके कारण अपने विधानसभा को ठिक करने में लगे हुए हैं।
कोड़ा सूत्रों बताते हैं कि कोल्हान में जगन्नाथपुर सीट से सोनाराम सिंकु की हार तय है, भाजपा सूत्र बताते हैं कि जगन्नाथपुर में झामुमो फैक्टर नहीं है, सोनाराम सिंकु को कोई ताकत नहीं जीत दिला सकती है। झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने बताया कि भीड़ जुटाने के लिए कलाकारों को बुलाना पड़ा है। भाजपा के लोगों को। छोटानागरा का आमसभा पुरी तरह से फ्लॉप रहा।
Tags
Assembly Election
Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
Jharkhand Politics
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics