गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने चलाया जनसंपर्क अभियान, अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

कहा झारखंड में गठबंधन सरकार बनाएं, हेमंत सोरेन की सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की योजना लेकर आई

और महिलाओं को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन समेत कई योजनाएं शुरू की है


चाईबासा: जगन्नाथपुर बिधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सोनाराम सिंकु का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।


बुधवार को गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोमा राम सिंकु ने जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडांगहातु पंचायत के सोसोपी मैदान, सियालजोड़ा पंचायत के मानिकपुर, तोडांगहातु पंचायत के डाऊबेड़ा, सियालजोड़ा पंचायत के पदमपुर आदिवासी टोला, देवगांव, बनाईकेला, भनगांव पंचायत के भनगांव डीपासाई, गितिलिपी, जुगीनन्दा, बाईहातु तथा डॉंगवापोसी बाजार मोहला व मुर्गासाई आदि गांवों में जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया।


उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया। इस जनसंपर्क अभियान में गठबंधन दल के मुख्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और गठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में हाथ पंजा छाप पर बटन नंबर 2 दबाकर मतदान करने का आग्रह किया।



सोनाराम सिंकु ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी के हाथ छाप के निशान को चुनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें और फिर से झारखंड में गठबंधन सरकार बनाएं।

चूंकि हेमंत सोरेन की सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की योजना लेकर आई। महिलाओं को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन समेत कई योजनाएं शुरू की है।



इसलिए गठबंधन के प्रत्येक कार्यकर्ताओ को पूरे जोश के साथ इस चुनाव को लड़ना है। हमारे पास कार्यकर्ता का जोश, आत्मविश्वास और जनता का प्यार है। इस सहयोग को हमें वोट में बदलने की जरूरत है। हमें एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है। हमें उम्मीद है कि जनता जिस प्रकार समर्थन दे रही है उसे हम अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंच जाएंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post